20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, बाद में खुद भी मार ली गोली

भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, बाद में खुद भी मार ली गोली

— थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 13 Jul 2021, 12:06 PM IST

suicide

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते कर्मचारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल में दूसरे की भी मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव बताया जा रहा है। बड़े भाई के पुत्र के इलाज में उन पर कर्जा हो गया था, इसकी वजह से आत्महत्या करना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—

दावत खाकर लौट रहे मजदूर को स्कॉर्पियो सवार ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

हिम्मतपुर गांव का मामला
पूरा घटनाक्रम सोमवार रात्रि का है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी 55 वर्षीय प्रेमशंकर और 52 वर्षीय प्रेमचन्द्र सगे भाई थे। प्रेमशंकर की शादी हुई थी तो प्रेमचन्द्र अविवाहित थे। प्रेमशंकर की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। तभी से दोनों भाई साथ एक कमरे में सोते थे। बड़े भाई के दो पुत्र हैं। बताया जाता है कि एक पुत्र की तबियत खराब हो गई थी जिसके इलाज के लिए उन्होंने लोगों से कर्जा ले लिया था।
यह भी पढ़ें—

सड़क हादसा: कंटेनर और बस की भिड़ंत में एक महिला की मौत, आठ घायल


कमरे में सोते समय मारी गोली
सोमवार रात्रि दोनों भाई एक कमरे में सो रहे थे। करीब ढाई बजे कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो छोटे भाई प्रेमचन्द्र का शव कमरे में पड़ा था और प्रेमशंकर गंभीर हालत में जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल के लिए भिजवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मंगलवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया, जहां मौके से देशी बंदूक जिससे गोली मारी गई और वहीं से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें परेशान रहने की बात सामने आई है।