जीआरपी इंस्पेक्टर ने ली तलाशी
जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव ने पकड़े गए फर्जी टीटीई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम विकास प्रसाद पुत्र प्रेमचंद्र प्रसाद निवासी पासीघाट जिला ईस्ट सियांग अरुणाचल प्रदेश हाल निवासी रामपुर वाइलेन लक्ष्मी नगर थाना लक्ष्मी नगर नई दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से फर्जी एनएफ रेलवे की मोहर, रसीद, स्टांप पैड, एक पेंसिल, काला बैग व 37500 रुपए नगद बरामद हुए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि सीटीआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।