पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। खेत में शौच करने की कोई क्या इतनी बड़ी सजा देता है, जी हां यूपी के फिरोजाबाद में एक खेत मालिक ने बच्चे को खेत में शौच करने की खौफनाक सजा दी। उसे पकड़कर उसके हाथ पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे वह शोर न मचा सके और उसके बाद उसे विद्युत पोल से बांधकर फरार हो गया। खोजबीन करते हुए पहुंचे परिवारी जनों ने बच्चे को मुक्त कराते हुए खेत मालिक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें—