काफी महंगी हो गई खेती
किसानों का कहना है कि खेती करना अब हर किसी के बस की बात नहीं रही। पहले किसान कम संसाधनों और कम लागत में फसल पैदा कर लेता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। बीज से लेकर पानी तक सब पैसों से मिलते हैं। फसल बोने के लिए ट्रैक्टर समेत अन्य उपकरणों की आवश्यकता होती है। वहीं फसल तैयार होने के बाद भी उपकरणों की आवश्यकता होती है। ऐसे में गरीब किसान कहां से महंगे उपकरण लाकर खेती कर सकेगा इसलिए अधिकांश छोटे किसान खेती बंद कर दूसरे कामों में घुस रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि खेत में होने वाली दाल, चना, सब्जी और तिलहन का उत्पादन कम हो रहा है।