गन्ना किसानों की ये है समस्या
किसानों का कहना है कि जिले में गन्ने का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और गन्ना किसानों की समस्याएं भी बड़े पैमाने पर हैं। ज्यादातर मिल गन्ना किसानों का समय से भुगतान नहीं करतीं। इसके कारण किसान काफी परेशान होते हैं। किसान खेती के पहले उधार खाद और बीज लेते हैं, लेकिन मिलों से समय से गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान दुकानदार को रुपए नहीं लौटा पाते हैं जिससे उन्हें अगली फसल के लिए खाद और बीज नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही गन्ना खरीद में मूल किसानों तक पर्ची नही पहुंच पाती है क्योंकि सर्वे के समय कर्मचारी किसानों के पास नहीं जाते हैं जिससे उनकी पर्ची नहीं मिल पाती है।