4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुआ में हुए कर्ज को चुकाने के लिए पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण की रची झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

— फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नूर नगर कश्मीरी गेट का मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 7 Nov 2021, 11:59 AM IST

Kidnap

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया पिता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में कर्ज में डूबे पिता ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें—

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे दो यात्रियों को आरपीएफ जवान ने बचाया

एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नूर नगर कश्मीरीगेट निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन ने शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके 12 वर्षीय पुत्र रिहान का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा उससे फिरौती में करीब ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही है। अपहरण की सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पूछताछ और शक के दायरे में आने वाले कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
यह भी पढ़ें—

दिवाली के बाद ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण, देखने तक को नहीं मिले ग्रीन पटाखे

बेटे ने खोल दी पिता की पोल
थाना रामगढ़ के हसमतनगर निवासी युवक समीर उर्फ चुर्री घर दबिश देकर पुलिस ने रिहान को बरामद कर लिया लेकिन मकान स्वामी समीर उर्फ चुर्री मौके से फरार हो गया। बच्चे से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात पुलिस के सामने रख दी। बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जुआ में पैसे हार गया था और उस पर कर्ज हो गया था। कर्जदारों से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने सहयोगी समीर के साथ मिलकर बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस समीर की तलाश में दबिश दे रही है।