तीन दिन पहले हुई युवक की मौत
जिले के नई आबादी नगला पान सहाय में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। घर—घर में चारपाई बिछी हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले एक लवकुश नामक युवक की बुखार से मौत हो गई थी तो तीन दिन पहले भी ओसपाल नामक युवक की मौत हो गई है। ओसपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी राधा देवी, बेटी भूमिका भी बुखार से ग्रसित हैं। गांव के ही रामदेव शर्मा उनकी पत्नी सीमा शर्मा भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव के ही प्रमोद उनका बेटा लक्की, अनूप, कविता, सीमा, कृष्णा, प्रेमवती, रजनी समेत अन्य ग्रामीण भी बुखार से ग्रसित हैं। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाज शुरू कराया। डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इलाज करते हुए दवाएं दीं। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गांव में 79 लोगों की जांच कर दवाएं दी गई हैं। जहां भी इस प्रकार की शिकायत होती है तो तत्काल विभाग को जानकारी दें।