
पुराना है जमीनी विवाद
ग्राम मौहम्मदाबाद निवासी जानकी प्रसाद के चार पुत्र राजेश कुमार, प्रेमपाल, चरन सिंह व रवि हैं। भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर पुराना झगड़ा चला आ रहा है। राजेश कुमार विवादित जमीन पर दीवार लगा रहा था। जिसका विरोध अन्य तीन भाइयों ने किया। जिस पर राजेश गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग शुरु हो गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
गोली लगने से हुए घायल
गोली लगने से रूपेश कुमारी पत्नी चरन सिंह व प्रेमपाल घायल हो गए। प्रेमपाल को पेट में रूपेश कुमारी के कान के पास गोली लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर लोकेश भाटी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत खराब होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
चल रहा था विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पीडि़त ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जमीनी बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
Published on:
17 Apr 2018 08:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
