20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / VIDEO: अपहृत अधिवक्ता का नहीं लगा सुराग, बार एसोसिएशन ने कर दी हड़ताल

VIDEO: अपहृत अधिवक्ता का नहीं लगा सुराग, बार एसोसिएशन ने कर दी हड़ताल

— फिरोजाबाद के अधिवक्ता का हुआ है अपहरण, यूपी के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस भी जुटी बरामदगी में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 8 Feb 2020, 9:41 AM IST

strike

strike

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के अधिवक्ता का आगरा से अपहरण होने के बाद प्रदेश भर में भूचाल मचा हुआ है। अधिवक्ता की बरामदगी के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस भी अधिवक्ता की बरामदगी के लिए लगी हुई है। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। वहीं अधिवक्ता का सुराग न लगने पर फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी है।

आगरा से हुआ था अपहरण
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से अगवा फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी का सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीम राजस्थान और मध्य प्रदेश भेजी गई हैं। गिरोह कौन सा है? अपहरण करने में कितने बदमाश शामिल रहे? यह अब तक पता नहीं चल सका है। फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम अंसारी तीन फरवरी को बोदला में अपने रिश्तेदार के पास आए थे। शाम को घर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद लापता हो गए थे। बुधवार को 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए कॉल आने पर अपहरण की जानकारी हुई थी। इसके बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

आईजी कर रहे मॉनीटरिंग
आईजी ए सतीश गणेश इस मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम को दिशा निर्देश दे रखे हैं। अपने कार्यालय की विशेष टीम को भी लगाया है। पुलिस की एक टीम राजस्थान तो एक टीम मध्य प्रदेश गई है। आगरा की सीमा से सटे दोनों प्रदेश के गांवों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़ को आगरा से ले जाकर बीहड़ में रखा गया होगा। इसलिए वहां की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। अधिवक्ता का सुराग नहीं लगने के कारण परिजनों का हाल बेहाल है। उनकी यह स्थिति नहीं है कि वो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर सकें। बदमाशों ने उन्हें धमकी दी थी कि पुलिस से संपर्क किया तो अच्छा नहीं होगा। इस कारण परिजन पुलिस से संपर्क नहीं कर रहे हैं। अपहरणकर्ताओं का दोबारा फोन आने का इंतजार कर रहे हैं।

हड़ताल से परेशान वादकारी
उधर, अधिवक्ता के अपहरण से दीवानी कचहरी सहित तहसील के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। बार एसोसिएशन ने मामले में शुक्रवार को हड़ताल का एलान कर दिया। सदर तहसील और जसराना तहसील के अधिवक्ताओं ने भी कामकाज ठप रखा। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर जाने के बाद वादकारी भी परेशान हो गए हैं।