30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागनगरी में महिलाओं के लिए शुरू हुआ पिंक कोरोना वैक्सीन सेंटर, इन स्थानों पर मिलेगा लाभ

— फिरोजाबाद और टूंडला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए हैं पिंक कोरोना वैक्सीन सेंटर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 7 Jun 2021, 1:35 PM IST

corona vaccine

पिंक कोरोना सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाती युवती

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में महिलाओं के लिए पिंक कोरोना वैक्सीन सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटरों पर केवल महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज इन सेंटरों का शुभारंभ किया गया। सरकार के इस कदम का महिलाओं ने स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें—

प्रेमी ने एकतरफा प्यार में दोस्त के साथ मिलकर कर दी प्रेमिका के पिता की हत्या, दूसरी जगह शादी तय करने से था नाराज

अभी तक होती थी धक्का—मुक्की
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब तक महिलाओं को पुरुषों की लाइन में लगकर धक्का—मुक्की का सामना करना पड़ता था। एक ही लाइन में काफी देर तक खड़े रहने में महिलाएं संकोच करती थीं। उनकी इस समस्या को लेकर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर पिंक कोरोना वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सोमवार को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल और टूंडला सीएचसी पर पिंक कोरोना वैक्सीन सेंटरों का शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़ें—

मां के सिर में मूसल मार की हत्या, फिर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं दो बहनें


यह बोली महिलाएं
वैक्सीन लगवाने आईं रामदुलारी का कहना है कि सरकार ने महिलाओं के लिए अच्छा प्रयास किया है। पुरुषों के बीच धक्का—मुक्की से अब निजात मिलेगी। राधिका जैन का कहना था कि हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी श्रंखला में पिंक कोरोना वैक्सीन सेंटर खोले जाने का प्रयास काफी अच्छा है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक वैक्सीन लगवाने के लिए महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पिंक सेंटर पर जाकर महिलाएं तत्काल वैक्सीन लगवा सकती हैं।