फिरोजाबाद। योगी सरकार के बजट में फिरोजाबाद का भी नाम शामिल रहा। आने वाले समय में सुहागनगरी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा। इसे लेकर मंगलवार को योगी सरकार के बजट में घोषणा की गई है। योगी सरकार के इस बजट को लेकर फिरोजाबादवासियों में खुशी की लहर है। योगी सरकार ने इसके लिए 175 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।