1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ कांड के दोषियों को लेकर इस शहर की महापौर ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

- गांव हुसैनपुर में आयोजित आध्यात्म कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सीसी कार्य का शिलान्यास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 9 Jun 2019, 6:25 PM IST

mayor

mayor

फिरोजाबाद। रविवार को टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में आध्यात्म कार्यक्रम का आयोजन जाहरवीर मंदिर पर किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा नेताओं ने शिरकत की। इस आयोजन के उपरांत महापौर ने अलीगढ़ कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोषियों को फांसी दिलवाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें—

पत्नी और बेटी को दवा दिलवाने जा रहा था पति, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि जिसने भी देखा आंख भर आई, देखें वीडियो

ये बोलीं महापौर
नगर निगम फीरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर ने अलीगढ़ में हुई बालिका की नृशंस हत्या के सवाल पर कहा कि यह कृत्य दूषित मानसिकता वाला व्यक्ति ही कर सकता है। ऐसे लोगों को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए। एक ओर बेटियों को बचाने की मुहिम सरकार चला रही है वहीं ऐसे लोगों की वजह से मानवता शर्मसार हो रही है। लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: प्राइवेट वाहन में सवारियों को बिठाते थे फिर सूनसान रास्ता देख बनाते थे लूट का शिकार, आखिरकार चढ़ गए पुलिस के हत्थे

सीसी कार्य का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने नारियल तोड़कर सीसी निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर के इस सीसी निर्माण में करीब 24 लाख रुपए का खर्च आएगा। यह मुख्य मार्ग से जाहरवीर मंदिर तक बनाई जाएगी। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी और शिकोहाबाद विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।

ये रहे मौजूद
संचालन आयोजक बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, नानकचन्द्र अग्रवाल, मोहनदेव शंखवार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जगन सेठ, राजेश अग्रवाल, अनंत प्रताप उर्फ गुल्लू, संजीव यादव, राकेश शंखवार, शैलेन्द्र पाल सिंह, जयजीव पाराशर, दीपक चैधरी, दीपक राजौरिया आदि मौजूद रहे।