30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी ने एकतरफा प्यार में दोस्त के साथ मिलकर कर दी प्रेमिका के पिता की हत्या, दूसरी जगह शादी तय करने से था नाराज

- थाना जसराना क्षेत्र का मामला, 25 दिन पहले हत्या कर शव को फेंक फरार हो गए थे आरोपी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 6 Jun 2021, 7:04 PM IST

murder

पुलिस हिरासत में पकड़े गए हत्यारोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से आलाकत्ल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। एकतरफा प्यार और चुनाव की रंजिश को लेकर युवती के पिता की हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें—

दो भाइयों के बीच आ गया संपत्ति विवाद, फिर हुआ कुछ ऐसा जमकर फिके ईंट पत्थर

यह था पूरा मामला
पूरा मामला थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत नहर के पास का है। यहां 13 अप्रैल की सुबह पुलिस को एक शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त यादराम निवासी खड़ीत नहर जसराना के रूप में हुई थी। तभी से पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर संजू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी खड़ीत नहर थाना जसराना को चेकिंग के दौरान रविवार को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना को बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी यादराम से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है।
यह भी पढ़ें—

मां के सिर में मूसल मार की हत्या, फिर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं दो बहनें

दुश्मन की बेटी के प्रेमी से मिलाया हाथ
वहीं उसकी मुलाकात सौरभ पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी धातरी थाना सिरसागंज से हो गई। वह समीप के गांव जीशकपुर में अपने मौसा सोरन सिंह के यहां रहता था। वह यादराम की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे बात करने की जिद करता था। यादराम ने अपनी बेटी की शादी दामाद कमलकांत के कहने पर अंकुर निवासी रनमोरचा कासगंज से तय कर दी थी। इस बात को लेकर सौरभ नाराज हो गया और उसने कमलकांत व अंकुर को फोन पर धमकी भी दी थी। 12 अप्रैल की रात्रि में सोते समय दोनों ने पकड़कर चाकू से गला रेतकर यादराम की हत्या कर दी थी और शव को भायपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर बीडी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजू और उसके दोस्त सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद हुआ है।