शहादत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। वहीं, छोटा बेटा भाई के बलिदान होने की सूचना मिलते ही, पार्थिव शरीर लेने के लिए जम्मू रवाना हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता मान सिंह ने बताया कि विक्रम के बलिदान होने की सूचना आई है। यह नहीं बताया गया कि क्या घटना हुई है। आज यानी गुरुवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।