कूड़े में पड़ा था शव
नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नगला राधेलाल के समीप कूड़ा डालने गए थे, तभी उन्हें कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने लगी। समीप जाने पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सफाई कर्मचारियों ने आस-पास के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।