हजारों की नगदी बरामद
तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 7 मोटरसाइकिल, 34 हजार की नगदी, ताश की गड्डी और एक तमंचा बरामद हुआ है। शनिवार को एसएसपी अशोक कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम धर्मवीर उर्फ बल्ली पुत्र जयेन्द्र यादव निवासी दारापुर थाना नगला सिंघी, जयप्रकाश पुत्र रंजीत सिंह उर्फ सिपाही निवासी बुढ़ाना थाना ताजगंज जिला आगरा, श्रीकृष्ण पुत्र भीकम सिंह निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूण्डला, पप्पू पुत्र अमर सिंह निवासी नगला आशा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद हैं।