11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हो गए घायल

— थाना नारखी क्षेत्र के गौंछ का बाग के पास हुआ हादसा, एसए ब्लड डोनेट क्लब अध्यक्ष अमित गुप्ता और रीतेश आर्य ने की मदद।
2 min read
Google source verification
Hadsa

Hadsa

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र दयाल नगर से गणेश जी की विसर्जन यात्रा निकली। जिसके साथ ट्रैक्टर ट्राली में आसपास के सभी लोग महिला पुरूष एकत्रित होकर साथ जाने लगे। बताया गया कि थाना नारखी क्षेत्र कोटला फरिहा मार्ग के पास गौंछ के बाग पर ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। जिसमें सवार दो दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हो गये। मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में मदद को थाना पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़ें—

इस शुभ घड़ी में करेंगे गणेश विसर्जन तो मिलेगा लाभ, विसर्जन करने से पूर्व पढ़ लें ये खबर

इन्होंने की मदद
वहीं उधर से गुजर रहे एसए ब्लड डोनेट क्लब अध्यक्ष एवं नटराज सेवा समिति अध्यक्ष, मीडिया संपर्क प्रमुख भाजपा अमित गुप्ता, उनके साथ भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रीतेश आर्य भी रूक गये। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद तो की ही इसके अलावा जिला अस्पताल भी आये और घायलों की मदद को बराबर सहयोग करते रहे।

यह भी पढ़ें—

रात को घर में सो रही थी वृद्धा, भरभरा कर गिरी छत हो गई मौत

ये हुए घायल
घायलों में 20 वर्षीय सुमन देवी पत्नी शशिकांत, 14 वर्षीय अनिल पुत्र राजवीर सिंह, 13 वर्षीय बॉबी पुत्र राजवीर सिंह, 14 वर्षीय मुस्कान पुत्री कोमल, 48 वर्षीय रामवती पत्नी श्रीलाल, 35 वर्षीय शकुन्तला पत्नी पप्पू, 35 वर्षीय ममता पत्नी धर्मेंद्र, 15 वर्षीय पूनम पुत्री श्रीलाल, 30 वर्षीय कविता पत्नी संजेश कुमार, 18 वर्षीय कुमारी रिंकू पुत्री जमुना प्रसाद, 35 वर्षीय महारानी पत्नी गोपीराम, 17 वर्षीय राखी पुत्री बसंतलाल, 10 वर्षीय विजय पुत्र सर्वेश कुमार, 38 वर्षीय सत्यवती पत्नी बनवारी लाल, 14 वर्षीय पूजा पुत्री बनवारी लाल, पांच वर्षीय सागर पुत्र पप्पू, चार वर्षीय दीपक पुत्र पप्पू आदि घायल हो गये।

यये हुए गंभीर घायल
वहीं गंभीर घायलों में रामवती, प्रीती, कस्तूरी देवी को आगरा रैफर किया गया। अमित गुप्ता और रीतेश आर्य देर सायं तक जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ही घायलों के इलाज में मदद को तत्पर रहे।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग