4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद की कांच फैक्ट्री में फटी गैस भट्ठी, मच गई अफरा—तफरी

— राजा का ताल क्षेत्र स्थित काम करने के दौरान उगल रहा लावा निकल आया बाहर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 14 Nov 2021, 11:07 AM IST

Fire

भट्ठी में लगी आग का दृश्य

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में कांच कारखानों में वैसे तो कांच फैक्ट्रियां हरी रोज धधकती हैं लेकिन भट्ठी फटने के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के राजा का ताल क्षेत्र स्थित कांच फैक्ट्री में देखने को मिला। जहां काम के दौरान कांच की भट्ठी फट गई और अफरा—तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें—

समुदाय विशेष के युवक से लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा


राजा का ताल क्षेत्र का मामला
राजा का ताल में संचालित आलोक ग्लास वर्क्स कांच फैक्ट्री में अचानक गैस भट्ठी फट गई। भट्ठी फटते ही उसमें उबल रहा कांच का लावा तेज आवाज के साथ बाहर निकलने लगा। ऐसे में वहां मौजूद कांच श्रमिकों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई श्रमिक हताहत नहीं हुआ। इकाई में कार्यरत जिम्मेदार लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर फिरोजाबाद और टूंडला से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। भट्ठी के आसपास फैले कांच के लावे पर पानी की बौछार की गई।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में रेमंड शोरूम के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लावा ठंडा हुआ। बाद में सीओ टूंडला अभिषेक कुमार एवं प्रभारी थाना दक्षिण रवि त्यागी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। फायर अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आलोक ग्लास वर्क्स राजा का ताल पर गैस भट्ठी फटने के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकलों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक द्वारा दी जानकारी के अनुसार भट्ठी फटने के कारण करीब साढ़े तीन टन कांच बर्बाद हुआ है। अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।