कराया मुंडन
इस दौरान सवर्ण समाज के युवाओं ने सिर का मुंडन कराकर विरोध जताया। एक के बाद एक करके युवाओं ने मुंडन कराया। इस नजारे को देखकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने भी जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। संचालन जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर नीरज शर्मा, अतुल शर्मा, अनुपम दुबे, पं.अमित शर्मा, सुनील कुमार सिंह, गिरीशचंद्र, राजा पंडित, प्रशांत शर्मा, योगेश, कुलदीप शर्मा, राजा सिंह, यतेंद्र सिंह, शांतनु शर्मा मौजूद रहे।