दोपहर की है घटना
दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक 16 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में एफएच मेडिकल काॅलेज के समीप पड़ी हुई है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ नहीं बोल सकी। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।