
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रेमिका से छिपकर सगाई करने जा रहे युवक का प्रेमिका ने भांडा फोड़ दिया। युवक के घर पहुंचकर प्रेमिका ने हंगामा कर दिया और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमिका ने कहा कि वह रहेगी तो प्रेमी के साथ नहीं तो उसी के दरवाजे पर दम तोड़ देगी।
यह भी पढ़ें—
शिकोहाबाद के नगला कांस का मामला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला कांस निवासी युवक ललित की बुधवार को सगाई थी। गोपालपुरा गांव से सगाई करने के लिए कन्या पक्ष के लोग आए थे। दरवाजे पर दावत चल रही थी। सगाई पर जाने के लिए युवक तैयार हो रहा था। तभी थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी एक युवती अपने भाई को साथ लेकर पहुंच गई। बताया गया कि युवक एक साल पहले वहीं समीप रहने वाली मौसी के घर रहने के लिए आई थी। तभी उसकी मुलाकात ललित से हो गई थी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
यह भी पढ़ें—
आर्य समाज पद्धति से की थी शादी
दोनों ने आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली थी। कोर्ट में उन्होंने शादी का पंजीकरण भी कराया था। इसके बाद भी ललित दूसरी शादी कर रहा है। युवती के हंगामा करते देख मौके पर आस—पास के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सगाई कार्यक्रम को रुकवाते हुए युवक के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। वहीं युवक मौके से भाग गया। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवकी की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Jun 2021 11:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
