
फिरोजाबाद। सगाई के दिन ही दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया। वह अपने साथ दुल्हन के लिए बनवाए गए जेवरात और नगदी भी ले गया। सगाई करने आए लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें -
तीन दिन पुराना है मामला
मामला तीन दिन पुराना है। थाना क्षेत्र के गांव उसायनी निवासी एक युवक की गुरुवार को शादी होनी थी। उसका लगन टीका विगत शुक्रवार को आया था। घर में पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। दूल्हा पक्ष के लोग कन्या पक्ष की आवभगत में लगे हुए थे। दावत भी शुरू हो गई थी। तभी दूल्हा सेविंग कराकर आने की बात कहते हुए घर से निकल आया। वह गांव की ही एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया। जब काफी देर तक युवक नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई।
ये भी पढ़ें -
गायब मिले जेवरात
जब युवक के परिजनों ने दुल्हन के लिए बनवाए गए जेवरातों को देखा तो वह भी गायब थे। तभी गांव की ही एक युवती के घर से लापता होने की जानकारी परिजनों को मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक की जानकारी नहीं हो सकी तो लगन करने आए लड़की पक्ष के लोगों को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव की जिस युवती को भगाकर ले गया है। उसके भाई की भी इसी महीने शादी होनी है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष लोकेश भाटी का कहना है कि फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
Published on:
17 Apr 2018 08:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
