11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
दुल्हन की मां ये मांग पूरी न कर सकी, तो दूल्हा हो गया नाराज और फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए दुल्हन के होश, देखें वीडियो
Play video

दुल्हन की मां ये मांग पूरी न कर सकी, तो दूल्हा हो गया नाराज और फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए दुल्हन के होश, देखें वीडियो

थाने पहुंचे दोनों पक्ष, तलाश के बाद भी नहीं मिला दूल्हा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jul 2018, 10:45 AM IST

फिरोजाबाद। दरवाजे पर दूल्हे ने अंगूठी और सोने की चेन की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर दूल्हा टीका होने से पहले ही भाग गया। बिन बताए गए दूल्हे को खोजने के लिए सभी बाराती जुट गए, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

जसराना क्षेत्र का है मामला
थाना जसराना के गांव नगला हरी सिंह निवासी डोरीलाल ने अपनी पुत्री रेनू की शादी थाना नारखी के गांव आसलपुर निवासी शशीकांत पुत्र डोरीलाल के साथ सात दिन पहले तय की थी। नियत तिथि 28 जून की सायं बरात गांव में पहुंची तो ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों ने बारात का स्वागत एवं सत्कार किया। द्वारचार एवं अन्य कार्यक्रमों के बाद सुबह 6 बजे मंडप की तैयारी चल रही थी, कि तभी किसी ने बताया कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ गायब हो गया है।

खोजबीन के बाद भी नहीं मिला
दूल्हा गायब होने की सूचना से कन्या पक्ष के साथ वर पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हे का तलाशने का प्रयास किया। न मिलने पर कन्या के पिता ने थाने को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। कन्या के पिता ने कहा कि दूल्हे की पहली पत्नी मर चुकी है। कल शाम के समय उसने एक अंगूठी एवं जंजीर की मांग की थी। न देने पर दूल्हा नाराज होकर सुवह मंडप से भाग गया। मंडप में बधू बनने के इंतजार में बैठी रेनू अभी भी दूल्हे का इंतजार कर रही है। पुलिस भी दूल्हे की तलाश कर रही थी।