फिरोजाबाद। मरने के बाद क्या होता है, इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिला, लेकिन फिरोजाबाद के ज्ञान सिंह ने जो बताया, वह अविश्वसनीय है। इस वृद्ध ने कुछ ऐसी ही घटना की दास्तां सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। वृद्ध मरने के कुछ देर के बाद उठ खड़ा हुआ। उसके हाथ पर फलक पड़ गए थे। उसके शरीर पर कई स्थानों पर नीला निशान बन गया था।