20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / अवैध संबंधों के शक में मायके रह रही पत्नी को ससुरालीजनों ने नहीं घुसने दिया घर में, कई घंटे खड़ी रही बाहर

अवैध संबंधों के शक में मायके रह रही पत्नी को ससुरालीजनों ने नहीं घुसने दिया घर में, कई घंटे खड़ी रही बाहर

— थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी श्रीराम का मामला, पति और पत्नी के बीच चल रहा है मनमुटाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 19 Jun 2021, 12:59 PM IST

woman

ससुराल में दरवाजे के बाहर बच्चे को लेकर खड़ी महिला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। पति के अवैध संबंधों के शक में छह माह से मायके रह रही पत्नी को ससुरालीजनों ने घर में नहीं घुसने दिया। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब ससुराल का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी वापस मायके लौट गई। अब रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत होगी।
यह भी पढ़ें—

आॅक्सीजन मॉकड्रिल के मामले में पारस हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट, जांच कमेटी बोली नहीं मिले कोई सुबूत

बच्चे को लेकर आई थी ससुराल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के आमरी निवासी लक्ष्मी की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी श्रीराम निवासी अनिल कुमार पुत्र महावीर सिंह के साथ हुई थी। पत्नी के मुताबिक उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। वहीं पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध है। दोनों के बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। पत्नी के मुताबिक दीपावली की दौज पर पति उसे मायके यह कहकर छोड़ आया था कि जल्द ही उसे आकर ले जाएगा लेकिन वह नहीं आया। उसने पति को बुलाने के लिए कई बार कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें—

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर कोरोना वैक्सीन के लिए अब घर—घर पहुंचेगी 'बुलावा पर्ची'


नहीं घुसने दी अंदर
शुक्रवार सुबह वह अपने दो वर्ष के मासूम बच्चे को साथ लेकर ससुराल पहुंच गई। जहां उसे घर में नहीं घुसने दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी मिन्नतें करने के बाद भी उसके लिए दरवाजा नहीं खोला गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह 10 बजे आई महिला शाम छह बजे तक इंतजार करने के करीब आठ घंटे बाद अपने मायके वापस लौट गई। अब रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत होगी।