8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए गोली मारकर कर दी हत्या

पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को 33 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, थाना नारखी क्षेत्र का मामला।  

2 min read
Google source verification
SSP Firozabad

पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए गोली मारकर कर दी हत्या

फिरोजाबाद। पत्नी से अवैध संबंध होने की जानकारी होने पर पति ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 33 घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवक की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO प्रधानमंत्री की रैली से पहले भाजपा नेताओं में टकराव, विधायक ने दी विपक्ष मेंं जाने की चेतावनी

थाना नारखी का है मामला

रविवार सुबह पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक की पहचान योगेश कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव कछपुरा थाना नारखी के रूप में हुई। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। उसके सिर से खून निकल रहा था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष प्रवीन्द्र कुमार ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की थी।

प्रेमी का नाम आया सामने

तफ्तीश में महिला के पति विजय कुमार पुत्र मानपाल सिंह निवासी कछपुरा का नाम सामने आया। सोमवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी विजय कुमार कहीं जाने के लिए कछपुरा में धर्मकांटे के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने वार्ता करतेे हुए बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह, आदित्य सिंह, अंकित कुमार, हैड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल हरीश्चन्द्र शामिल रहे।