2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
वीडियोः दुकान में चलता था गर्भपात सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई
Play video

वीडियोः दुकान में चलता था गर्भपात सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई

टूंडला थाना क्षेत्र के बच्चू बाबा आश्रम पर छापेमारी में मिले गर्भपात उपकरण, टीम ने लगाई सील।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 5:56 PM IST

फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे गर्भपात सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। दुकान को सील करने के साथ ही एक महिला को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। टीम ने आरोपी महिला के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

सूचना पर की छापेमारी

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसके दीक्षित को थाना क्षेत्र के बच्चू आश्रम पर अवैध रूप से गर्भपात सेंटर संचालित होने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम के साथ मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विनोद कुमार को भेजा गया। टीम ने दुकान पर छापा मारा। टीम ने मौके पर गर्भपात कराने आई महिला और उसके पति से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

संचालिका को पकड़ा

टीम ने संचालिका परवीन निवासी गांव मोहम्मदाबाद को पकड़ लिया और उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसीएमओ का कहना है कि गांव खंगरई थाना नारखी निवासी एक महिला अपना तीन माह का गर्भपात कराने आई थी। पांच हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। गरीब होने के कारण उसने पांच हजार रुपए देने में असमर्थता जाहिर की। 1500 रुपए जमा कर दिए थे। जिसकी सूचना हमें मिल गई थी। मौके से मिले गर्भपात करने के उपकरण व दवा के साथ दुकान को भी सील किया गया है। पकड़ी गई महिला पर कोई डिग्री नहीं है। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है। टीम में अपूर्व शर्मा, एएनएम ऊषा शर्मा शामिल रहीं।