फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अवैध गैस रिफलिंग का कारोबार नहीं रूक पा रहा है। बुधवार को गैस रिफिल करते समय एक मारूति वैन में अचानक आग लग गई। इसकी वजह से अफरा—तफरी मच गई। अवैध गैस रिफलिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। वहीं आस—पास मकानों में रह रहे लोग घर छोड़कर भाग निकले। मारूति वैन के समीप ही गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।