अब होगी आर-पार
एससी-एसटी एक्ट विरोधी मंच के अध्यक्ष सुशील पचैरी ने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को गिरफ्तार कर पुलिस ने देश के एक बड़े संत का अपमान करने का काम किया है। इस देश की जनता संत के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस देश में संतों की पूजा की जाती है। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें अपमानित करने का काम किया गया है। प्रशासन ने यदि अबकी बार ऐसा कदम उठाया तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। सवर्ण, ओबीसी और एससी-एसटी एक्ट विरोेधी मंच के पदाधिकारी जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।