8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janshakti Campaign in Firozabad: सुहागनगरी में पानी की बूंद—बूंद बचाने को शुरू हुआ ‘जनशक्ति अभियान’, देखें वीडियो

— डीएम समेत जिले के आला अधिकारियों ने की लोगों से पानी बचाने की अपील।— सामूहिक रैली और रोड मार्च तक पानी की जरूरत के प्रति किया जागरूक।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 24 Jul 2019, 6:35 PM IST

water

water

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में भीषण पेयजल संकट का सामना शहरवासी इन दिनों कर रहे हैं। पानी की किल्लत को देखते हुए बुधवार को शहर में जनशक्ति अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। शहर की गली और सड़कों पर लोग पानी बचाने को लेकर जागरूकता फैलाते नजर आए।

यह भी पढ़ें—

Death in Youth: फिरोजाबाद के तालाब में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

जन आंदोलन बनेगा पानी
डीएम चन्द्र विजय ने जनशक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि जल है तो जीवन है। हमें यह बात समझनी होगी। पानी की बर्बादी यदि हम यूं ही करते रहे तो आने वाले दिनों में पानी की बूंद—बूंद को तरस जाएंगे। जहां एक गिलास की जरूरत है वहां एक बाल्टी पानी नालियों में नहीं बहाना चाहिए। जनशक्ति अभियान अब एक जन आंदोलन के रूप में चलेगा। इसकी शुरूआत बुधवार को तिलक इंटर कॉलेज से हुई है। अब यह पूरे शहर और गलियों में चलेगा। इस अभियान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और शिक्षक—शिक्षिकाओं के अलावा समाजसेवियों ने भाग लिया। यह सभी लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें—

चन्द्रयान की सफल लॉचिंग में फिरोजाबाद के Young scientist का भी रहा विशेष योगदान, पढ़िए पत्रिका की यह रोचक खबर

बच्चे जल बर्बादी से करेंगे मना
डीएम ने कहा कि माता—पिता अपने बच्चों की बात मानने से इंकार नहीं करते। इसलिए इस अभियान में बच्चों को जोड़ा गया है। अब बच्चे अपने—अपने घरों में पानी की बर्बादी रोकने का काम करेंगे। माता—पिता या भाई—बहन जो भी पानी की बर्बादी करेगा। यह बच्चे उन्हें ऐसा करने से न ही रोकेंगे बल्कि पानी की जरूरत को बताएंगे भी। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाकर रखना होगा। तभी धरती पर जीवन बना रह सकेगा।