1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती है ये संस्था, पढ़िए पूरी खबर

कोमल फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी गरीब बच्चों को करते हैं पुस्तकें वितरित, तमाम गरीब बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कर चुके हैं काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 31 May 2018, 8:35 PM IST

Komal Foundation

Komal Foundation

फिरोजाबाद। सुहागनगरी मेें बेहतर काम करने वालों की कमी नहीं है और न कमी है समाज हित में काम करने वालों की। शहर की कोमल फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए काम किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गरीब बच्चों के हित में काम किए जा रहे हैं। विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत गरीब बच्चों को संस्था द्वारा पुस्तकें वितरित की जाती हैं।

गुरूकुल में बांटी शिक्षण सामग्री
कोमल फाउण्डेशन द्वारा कोमल बाल गुरूकुल पीपल नगर नई आबादी रहना में निःशुल्क संचालित किया जा रहा है। गुरूकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को संस्था अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया व संरक्षक अमित गुप्ता द्वारा पाठ्य साम्रगी व बिस्कुल आदि वितरित किये। संस्था अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने कहा कि शिक्षा ही हमारे जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।

जीवन को प्रकाशमान बनाती है शिक्षा
संरक्षक (उप्र जिला प्रसीडेंट) अमित गुप्ता व जावेद कुरैशी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो कि हमारे जीवन को प्रकाशमय बनाती है। संस्था द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जा रहा कार्य बेहद सराहनीय है। अमित गुप्ता का कहना है कि गरीब बच्चोें को शिक्षित बनाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज और देश का भला कर सकता है। इस मौके पर निर्देशिका नीतेश राजौरिया, अंकुर सविता, अंकित कुमार, उपासना, प्रिंस कुमार, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

अब तक दे चुुके हैं 500 से अधिक बच्चों को पुस्तकें
संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अभी तक करीब 500 से अधिक बच्चों को निश्शुल्क पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं। संस्था पदाधिकारियों का कहना है कि आगे और भी बेहतर के लिए प्रयास रहेंगे। संस्था का उद्देश्य गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही बेहतर माहौल प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें - यदि आप तम्बाकू के आदी हैं, तो सिर्फ ये पांच मिनट का समय, छुड़ा देगा आपकी ये बुरी आदत