31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागनगरी शर्मसार, किराएदार की चार साल की बेटी के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म का प्रयास, देखें वीडियो

— थाना उत्तर क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 11 Jun 2019, 5:07 PM IST

mistreatment Case of Innocent girl in beawar

balika rape

फिरोजाबाद। सुहागनगरी को शर्मसार कर देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। माता—पिता के साथ किराए पर रह रही एक चार साल की मासूम के साथ मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के रोने पर बच्ची के माता—पिता मौके पर आ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बालिका का मेडिकल कराया है।

चार साल की है बच्ची
व्यक्ति हवस की आग में अंधा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में प्रकाश में आया है। यहां एक व्यक्ति पत्नी और एक चार साल की बेटी के साथ किराए पर रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। वह काम करने के लिए बाहर गया था। घर पर पत्नी और बच्ची रह गए थे। आरोप है कि मकान मालिक का करीब 20 वर्षीय बेटा आया और किसी बहाने से बच्ची को खिलाने लगा और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बच्ची के रोने पर खुला मामला
बच्ची के रोने पर मामला खुल गया। बालिका की मां मौके पर आ गई और बालिका की हालत देखकर उसने पति को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पति मौके पर आ गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है।