
akashiy bijli
फिरोजाबाद। आकाशीय बिजली गिरने से भैंस चरा रहे ग्रामीण की मौत हो गई। उसके साथ भैंस की भी मौत हो गई। जिस समय ग्रामीण भैंस चरा रहा था। तभी आसमान में काली घटाओं के बीच बारिश शुरू हो गई थी और बिजली कड़कड़ने के साथ ही बिजली भैंस पर गिरी और वहीं खड़े ग्रामीण की भी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
यह भी पढ़ें—
खेत पर गया था भैंस चराने
एका के देवा निवासी करीब 55 वर्षीय हप्पू पुत्र नन्दन सिंह गुरुवार को भैंस चराने को खेत पर ले गया था। उसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश के चलते वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। कुछ देर के बाद तेज आवाज के आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। बिजली गिरते ही हप्पू पूरी तरह के जल गया। भैंस भी आकाशीय बिजली से मौके पर ही मर गई। हादसा होते देख खेतों में काम कर रहे लोग वहां पर पहुंचे। पता चलते ही उसके परिवारीजन भी वहां पर पहुंच गए। उसकी हालत देख परिवारीजन भौंचक्के रह गए। परिवार की महिलाएं रोने लगी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मौत का सन्नाटा पसर गया। परिजनों का कहना था कि उन्हें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। अन्यथा वह भैंस चराने के लिए हप्पू को कभी नहीं भेजते।
Published on:
30 Aug 2019 10:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
