फिरोजाबाद। वैसे तो मां कामाख्या देवी का मंदिर बंगाल में है लेकिन फिरोजाबाद के जसराना में स्थित मां कामाख्या देवी का मंदिर भी बंगाल की ही तरह विख्यात है। यहां प्रत्येक वर्ष तीन दिन अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इन तीन दिनों तक यहां मेले सा माहौल रहता है। श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए दूर दराज से आते हैं। आयोजन के दौरान यहां पुलिस प्रशासन की सख्त व्यवस्था की जाती है।