रविवार रात्रि भाग गई महिला
रविवार रात्रि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। उस दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। जब वह घर आया तब उसने पत्नी की तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हुई। जानकारी करने पर पड़ोसी युवक भी घर पर नहीं मिला। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर से पांच हजार रूपए, चेन, अंगूठी, पायल और कुंडल भी अपने साथ ले गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर मुनीश चन्द्र का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि वास्तविकता में क्या हुआ है।