9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, घर में मच गया कोहराम, देखें वीडियो

— थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 24 Jun 2019, 6:47 PM IST

suicide

suicide

फिरोजाबाद। घर से निकले एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह पहले भी कई बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका है।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में पानी को मच रही चीख पुकार, हैंडपंप खराब और लोग हो रहे बीमार, देखें वीडियो आखिर क्या है पूरा माजरा

रामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक रंजीत पुत्र चंद्रपाल का शव आज पास ही स्थित खेतों में पेड़ पर लटका मिला। आज सुबह निकलते राहगीरों ने पेड़ पर शव देखा तो सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस पहुँच गई। मृतक के बड़े भाई संग्राम सिंह ने बताया मृतक उसका छोटा भाई है और मानसिक रूप से विक्षिप्त था पहले भी नहर में कूद खुदकुशी के प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें—

पेयजल संकट से परेशान एक परिवार ने दी आत्मदाह की धमकी,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो

पांच बजे करीब का है मामला
परिजनों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे रंजीत बिना बताए अपने घर से बाहर चला गया और गांव से बाहर खड़े एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है के 30 वर्षीय रंजीत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते आज उसने आत्महत्या कर ली मृतक रंजीत द्वारा पहले भी आत्महत्या का कई बार प्रयास कर चुका है ।