8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder in Firozabad: शिकोहाबाद में फल विक्रेता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, देखें वीडियो

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी चौराहा का मामला, घटना के बाद फरार हो गए हमलावर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 25 Jul 2019, 2:19 PM IST

murder

murder

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बुधवार रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें—

Janshakti Campaign in Firozabad: सुहागनगरी में पानी की बूंद—बूंद बचाने को शुरू हुआ 'जनशक्ति अभियान', देखें वीडियो

शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला
मामला जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे का है। जहां बुधवार देर रात 25 वर्षीय फल बिक्रेता सोनू चौहान को अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फल बिक्रेता जब देर रात अपनी ठेला लेकर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आये और गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर हमलावरों ने फल विक्रेता के सिर में गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगते ही फल विक्रेता जमीन पर गिर गया। इससे पहले कि लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें—

Death in Youth: फिरोजाबाद के तालाब में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

मच गई अफरा—तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। एसएसपी सचिन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की लोगों से जानकारी की। सूचना मिलने पर मृतक के माता—पिता समेत परिवारीजन मौके पर आ गए। सामने बच्चे का लहू लुहान अवस्था में शव पड़ा मिलने पर कोहराम मच गया। सड़क पर गोलीकांड होने की सूचना से क्षेत्र में अफरा—तफरी का माहौल हो गया था। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि अज्ञात लोगों ने फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या की है। कुछ लोगों के नाम निकलकर सामने आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। हत्या के पीछे क्या कारण रहा यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है।