दक्षिण थाना क्षेत्र का मामला
थाना दक्षिण क्षेत्र के कोटला मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ पप्पू का अपने जेठ कालीचरन और उनके बेटों से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार रात्रि संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। तभी कालीचरन के पुत्र बीटू उर्फ चरन सिंह ने अपने भाइयों के साथ अपनी चाची गुड्डी देवी के साथ मारपीट की जिससे वह जमीन पर गिर गई। तभी भतीजों ने मिलकर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से चाची पर वार कर दिए, जिससे गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—