
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में एक महिला ने समीप के गांव के रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। महिला ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें—
जसराना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां गांव में रहने वाली करीब 55 वर्षीय महिला के 5 बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह वह पशुओं के लिए भूसा लेने खेतों पर बनी कोठरी पर गई थी। जहां पहुंचते ही पहले से वहां मौजूद समीप के गांव में रहने वाले
छह बच्चों के पिता ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर भी वहां मदद को कोई नहीं आ सका क्योंकि खेत गांव से बाहर था। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें—
पुलिस में दी तहरीर
परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस प्रकरण को लेकर इंस्पेक्टर जसराना फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि इन दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। दुष्कर्म की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि आखिर महिला की शिकायत में कितनी सच्चाई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Sept 2021 03:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
