1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
Play video

छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने भाई-बहन को चाकू मार किया घायल।

Google source verification

फिरोजाबाद। योगी सरकार में वूमन हैल्पलाइन होने के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सुहागनगरी में आए दिन छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। भाई के विरोध करने पर दबंगों ने भाई-बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

जसराना क्षेत्र का है मामला

जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सुबह शौच करने खेत में जा रही थी। तभी कुछ युवक युवती के सामने आकर खड़े हो गए। युवती ने जब उनका विरोध किया तो दबंगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने मदद के लिए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर युवती का भाई मौके पर पहुंच गया। उसने आरोपियों का विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

चाकू से बोला हमला

मारपीट से भी उनका मन नहीं भरा तो दबंगों ने चाकू से उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो लोगों की भीड जमा होने से पहले ही आरोपी मौका पाकर भाग निकले। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात महेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी देहात का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश