
Panchayat
फिरोजाबाद। रविवार को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर पाल, बघेल, धनगर समाज की महापंचायत गांव नगला गंगाराम में संपन्न हुई। जिसमें कुरीतियों को दूर कर जागरूकता बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें—
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताई 2019 को लेकर क्या है पार्टी की तैयारियां, देखें वीडियो
एक दिशा में आए समाज
मुख्य अतिथि धनगर महासभा के प्रदेश महासचिव भंवर सिंह धनगर ने कहा कि समाज को एक दिशा में लाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। सभी के अथक प्रयासों से ही समाज का भला हो सकेगा। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि समाज को शिक्षा के प्रति, नशा मुक्ति, मृत्यु भोज का त्याग, समाज से दहेज प्रथा को समाप्त कर होल्कर पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति स्थापना कराया जाना समाज का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
यह भी पढ़ें—
क्राइम ब्रांच की टीम पर अपाचे सवार बदमाशों ने बोल दिया हमला, देखें वीडियो
बेरोजगारों को मिले रोजगार
बेरोजगारों को रोजगार देने और मेधावी छात्र-छात्राओं को भी समाज द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित करने का काम किया जाएगा। जिस प्रकार अहिल्याबाई होल्कर ने एक कीर्तिमान स्थापित कर समाज का नाम रोशन करने का काम किया है। उसी प्रकार अपने बच्चों को भी प्रतिभाशाली बनाए जाने के लिए शिक्षित बनाए जाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें—
शिवपाल की पार्टी का नाम सुनते ही पत्रकार पर भड़के रामगोपाल, कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल
Updated on:
28 Oct 2018, 7:25 PM IST
Published on:
28 Oct 2018, 7:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.