11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं के हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर सिक्ख समाज के लोगों ने फूंका पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला

— पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में की नारेबाजी।— राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Sep 2019, 4:44 PM IST

Putla Dahan

Putla Dahan

फिरोजाबाद। पाकिस्तान में सिक्ख समाज की महिला का धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान नगरवासियों ने पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी भी की। सिक्ख समाज के लोगों ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें—

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे फिरोजाबाद, इस मैदान पर करेंगे जनसभा

दीपा का चौराहा पर फूंका पुतला
नगर के दीपा का चौराहा पर संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी के नेतृत्व में पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया। पाकिस्तान में हिंदुओं और सिक्खों की बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार व धर्म परिवर्तन की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी की बेटी पाकिस्तानी वादियो ने बंदूक के बल पर बेटी का अपहरण कर इस्लाम धर्म परिवर्तन करके निकाह कराए जाने को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री तक यह संदेश पहुंचाने के लिए पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार ठोस कदम उठाए।

यह भी पढ़ें—

कश्मीर मुद्दे पर फिरोजाबाद में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने दिखाया 56 इंच का सीना

पूरी दुनिया में बेनकाब हो चुका नापाक पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों को संयुक्त राष्ट्र के समक्ष रखकर उनके हितों की रक्षा कराई जाए। पूरे देश में धर्म परिवर्तन घटनाओं को लेकर जगह-जगह भारत वर्ष में रोष प्रकट किया जा रहा है। अगर नापाक पाक अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो मुंह तोड़ जवाब देश की जनता देगी। पुतला दहन करने में मुख्य पदाधिकारी बीएस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह, लक्की, प्रमोद कुमार, बॉबी, सुनील कुमार, दिलीप गोड, नीटू, सोनू रावत, गुरलीन कौर बेदी, चंपा राम, रहीश पाल, सरदार मनमोहन सिंह, द्वारकेश, बिंदु शर्मा आदि मौजूद रहे।