1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दो भाइयों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

— थाना उत्तर क्षेत्र में तीन दिन पहले उधारी मांगने पर आरोपी ने मार दी थी गोली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 6 Jun 2019, 3:45 PM IST

murdered

murdered

फिरोजाबाद। तीन दिन पहले उधारी के रुपए मांगने पर आरोपी ने पिता—पुत्र को गोली मार दी थी। जिसमें दो पुत्रों की मौत हो गई थी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने जलेसर रोड स्थित शनि देव मंदिर के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ हुआ नौसैनिक का अंतिम संस्कार, देखने के लिए जुटी आस—पास गांवों की भीड़

थाना उत्तर का था मामला
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के सुदामापुरी निवासी राजपाल से उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक सोनवीर ने 54 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसमें से उसने कुछ रकम चुका दी थी। रकम की ब्याज रह गई थी। जिसे देने में उसने असमर्थता जताई थी। रविवार को राजपाल अपने दो पुत्र महेश और राजू को साथ लेकर उधारी का तगादा करने गया था। इसी बात को लेकर सोनवीर नाराज हो गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने 35 वर्षीय महेश के सीने में गोली मर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महेश को भी गोली लगी उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पिता के पैर में गोली लगी जिससे वह गंभीर हो गया था।

शनिदेव मंदिर के समीप से पकड़ा
एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि जलेसर रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास आरोपी सोनवीर खड़ा हुआ है। वह कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उनका 54 हजार पूरा दे चुका है। कुल मिलाकर वह 74 हजार दे चुका है। अभी भी ब्याज के 15 हजार रुपए और रह गए थे। वह तीनों ब्याज के रुपए लेने के लिए आए थे। पत्नी ने अभी रुपए न होने की बात कही तो उन्होंने गाली गलौज कर दी थी। इससे गुस्सा होकर उसने तमंचे से गोली मार दी थी।