1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद

पैसा देकर युवाओं को बनाते थे जुआरी, दो आरोपी पकड़े

नगला तेजा लाइनपार से पुलिस ने दबोचे दो जुआरी, तीन फरार

Google source verification

फिरोजाबाद। पैसा देकर युवाओं को जुए की लत लगाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके तीन साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की है।

लाइनपार क्षेत्र में पकड़े आरोपी
इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार को सूचना मिली कि लाइनपार क्षेत्र के नगला तेजा में बड़े स्तर पर जुआ हो रहा है। इंस्पेक्टर टीम गठित कर जुआरियों को पकडऩे के लिए पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीन साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम मनोज पुत्र सुरेश चन्द्र और नीरज पुत्र भोगीराम निवासीगण बड़ा कुआ हैं।

नकदी हुई बरामद
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 15 हजार 500 रुपए बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की हैं। फरार आरोपितों के नाम जतिन उर्फ छोटू पुत्र मानिक चन्द्र निवासी नगला सोना, इमरान पुत्र कासिम खान निवासी नगला मस्जिद लाइनपार, हैप्पी उर्फ करुआ पुत्र कालीचरन निवासी नगला तेजा हैं। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वह पैसा देकर युवाओं को जुआ खिलाते हैं। वह बड़े स्तर पर जुआ खेलते हैं। टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र स्वरूप, श्याम सुंदर, राकेश कुमार, राजकुमार शामिल रहे।