
फिरोजाबाद। बच्चा चोरी होने के मामले में फिरोजाबाद पुलिस अब गंभीर हो गई है। बच्चा चोरी की बात कहते हुए शहर की शांत फिजा में जहर घोलने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पिटाई करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें—
एक दिन में हुई थीं तीन घटनाएं
फिरोजाबाद में बच्चा चोरी को लेकर एक ही दिन में तीन घटनाएं होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। फिरोजाबाद में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी थी जबकि एक कार में सवार युवक—युवतियों को बच्चा चोर बताकर उनकी कार में तोड़फोड़ कर पिटाई की गई थी। वहीं टूंडला में एक अधेड़ को बच्चा चोर बताकर पीटते हुए लहूलुहान कर दिया था। ऐसी ही घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर हो गई।
यह भी पढ़ें—
मुकदमा दर्ज कर एक को भेजा जेल
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने आनन—फानन में टूंडला थाना में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया जबकि पुलिस उसके अन्य साथियों की भी वीडियो के आधार पर पहचान कर रही है। इस मामले में एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने कहा कि अभी तक फिरोजाबाद में बच्चा चोरी का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी अफवाह फैलाकर भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी असत्य सूचना डाली जाती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Published on:
11 Aug 2019 10:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
