5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के साथ थाने पहुंचे सभासद को मुंशी ने पीटा सपाइयों ने घेरा थाना, मुंशी लाइन हाजिर

- सभासद ने लगाया मुंशी पर चांटा मारने का आरोप, सभासद ने दी लिखित शिकायत।

less than 1 minute read
Google source verification
sp leader

थाने में बैठे सपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फ़िरोज़ाबाद में पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। पीड़िता के साथ शिकायत लेकर पहुंचे सभासद के साथ थाने के मुंशी ने अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सपा नेताओं के घेराव के बाद मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें—

गाड़ी पर लिखा था सीबीआई, एसएसपी ने की पूछताछ तो निकला सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया का कर्मचारी

यह था मामला
गुरुवार देर शाम बोझिया में एक युवक की कुछ लोगो ने मारपीट कर दी थी। युवक की माँ का आरोप है कि आरोपी उसका मोबाइल छींनकर ले गए थे। क्षेत्रीय सपा के सभासद पंचम सिंह थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां मुंशी महेश पाराशर ने सभासद के साथ अभद्रता कर दी आरोप है कि उसने थप्पड़ भी मार दिया। सभासद रहे सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को सूचना दी तो कुछ ही देर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया और मुंशी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में बेलगाम डेंगू, सात और मौत के बाद मरने वालों की संख्या हुई 198

एसपी ग्रामीण पहुंचे मौके पर
एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह कोतवाली पहुंचे और सीओ राजवीर सिंह ने सभासदों से वार्ता की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं इसके आधार पर मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथी पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी दी है इस प्रकार की अभद्रता किसी के साथ में की जाए यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।