घर पर नहीं थे परिजन
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर का है। यहां रहने वाली प्रताप श्री पत्नी रामवरन सिंह दो बच्चों के साथ रहती है। पति की विगत 8 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही थी। विगत तीन दिन से शहर में लगातार बारिश हो रही है जिससे खाली प्लाटों में पानी भर गया है। रविवार को जब महिला किसी काम से बाहर गई थी, घर पर कोई नहीं था। उसी समय मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरते ही मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें—