फिरोजाबाद। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ से आलू किसानों को काफी उम्मीदें हैं। आलू किसानों की मंशा है कि सुहागनगरी में चिप्स फैक्ट्री लगे जिससे उनके आलू की फसल का सही दाम उन्हें मिल सके। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगाार मिल सके। अभी तक आलू किसानों को अपना आलू दूसरे प्रदेशों में भेजना पड़ रहा है। दूसरी जगह कभी मुनाफा भी मिल जाता है तो कभी नुकसान का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में आलू किसान कर्ज तले दबता जा रहा है।