शिवपाल यादव का छलका दर्द
शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव भी बधाई देने पहुंचे। शिवपाल यादव इस आयोजन में महज पांच मिनट के लिए पहुंचे और इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उनका दर्द साफ झलका। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये उन्हीं की मेहनत का ही नतीजा था कि तीन बार मुलायम सिंह यादव और फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। लेकिन सत्ता मिलने के बाद जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। सम्मान के बदले उन्हें सिर्फ अपमान मिला और अपमान का ही परिणाम है कि वे आज इस स्थिति में हैं। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सपा मुखिया को चापलूसों से दूर रहने की सलाह भी दे डाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि चापलूसों के कारण सपा आज अपना आधार खोती जा रही है।