एक दिन पहले हुआ था रिहर्सल
गुरुवार को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा का ट्रायल किया गया था। इसके लिए दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस माना गया था। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला, डीटीएम के साथ टूंडला स्टेशन पर अन्य अधिकारियों ने रिहर्सल किया था। शुक्रवार को राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व ही रेलवे स्टेशन की सीमाओं को सील कर दिया गया था।